रासबिहारी हाई स्कूल की पहचान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, सरकार के फैसले का विरोध
**मधेपुरा:** रासबिहारी मंडल हाई स्कूल के नाम में बदलाव किए जाने के विरोध में बुधवार शाम शहर में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस की शुरुआत रासबिहारी हाई स्कूल मैदान से हुई और भूपेंद्र चौक तक पहुंचकर समाप्त हुई।
इस प्रदर्शन में राजद नेता आनंद मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्यालय की ऐतिहासिक पहचान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #tranding #ब्रेकिंग #Mn
Bihar, India | Aug 6, 2026