फारबिसगंज: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज थाना में अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. इस मौके पर जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी ने कहा लगभग 15 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है जो लगातार जारी है. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.