फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष का स्वागत किया.
फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष का बुकें देकर स्वागत किया. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहां शहर की सुरक्षा व्यवस्था पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.