फारबिसगंज: फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक.
फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन भारती समेत विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षद मौजूद थे. बैठक में जाम की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. थानाध्यक्ष ने विधि-व्यवस्था को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा पूरा सहयोग मिलेगा.