फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने पोस्ट ऑफिस चौक गली से 17 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज पुलिस ने पोस्ट ऑफिस चौक गली से 17 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस अधीक्षक अररिया से प्राप्त निर्देश पर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पोस्ट ऑफिस चौक गली में कार्रवाई की गई।