फारबिसगंज: फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ के साथ बैठक की. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, सरपंच आदि मौजूद थे. इस मौके पर पंचायत क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. पंचायत क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती पर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया.