कुशलगढ़: पीले चावल, चरण स्पर्श और मनुहार से गरमाया कुशलगढ़, मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत
नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुशलगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। कई प्रत्याशी पीले चावल लेकर पहुंचे, बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर मतदान की मनुहार की। भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रभारी एडवोकेट भागवत पुरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई