ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव में शुक्रवार रात विनोद कुमार पाल (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि परिजन वैवाहिक समारोह में गए थे और विनोद घर पर अकेला था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि युवक साड़ी के फंदे से झूल रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।