ज्ञानपुर: गोपीगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपीगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी प्रमोद कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 10 अप्रैल को राजपूत ढाबा के पास एक महिला से मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता साधना देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया।