ज्ञानपुर: नवागत जिला अधिकारी शैलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
नवागत जिला अधिकारी शैलेश कुमार द्वारा, जनता दर्शन में भारी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना, इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने स्वयं कई मामलों में अधिकारियों को फोन कर निस्तारण करने का निर्देश दिया है।