ज्ञानपुर: घनश्यामपुर में स्वतंत्रता सेनानी पारस नाथ मौर्य की प्रतिमा का अनावरण रविवार को करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 27 अप्रैल रविवार को भदोही दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा नेता कुंवर प्रमोद चंद मौर्य के आवास जाएंगे और वहां उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी पूर्व एमएलसी स्वर्गी पारस मौर्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।