कोईलवर: बक्सर पटना फोरलेन मनभावन मोड़ पर खड़े ट्रक की टंकी से डीजल चोरी, ट्रक चालकों में मचा हड़कंप
कोईलवर प्रखंड के बक्सर पटना फोरलेन रविवार–सोमवार की रात खड़े ट्रक से डीजल चोरों ने करीब 350 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना के समय ट्रक चालक कन्हैया लाल गाड़ी में सो रहा था। रविवार की सुबह 5:00 बजे उठने पर टंकी का लॉक टूटा मिला और डीजल पूरी तरह गायब था। चालक के अनुसार चोर पिकअप वाहन से आए थे और मोटर की मदद से डीजल निकला। घटना के बाद ट्रक चालकों में दहशत है।