शुक्रवार सुबह खलघाट क्षेत्र में संजय सेतु के आगे स्थित खदान के पास पानी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड सैनिक दिनेश वर्मा ने पानी में उतरकर शव बाहर निकाला