बारा में दो पक्षों में मारपीट, पीड़ित ने गांव के लोगों के साथ #थाना_प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप,जांच की मांग
बारा, प्रयागराज। बड़ी असरावई गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पवन कुमार यादव पुत्र गुलाब चंद ने गांव के ही युवराज यादव, बुद्धराज यादव, रामी यादव, रंजना यादव, मीना यादव सहित अन्य पर परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक हमले में पत्नी सीता देवी, बेटियां संध्या, कल्पना और पुत्र राजबीर घायल हो गए।
सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बारा थाने ले गई। पीड़ित ने थाने में ही थाना प्रभारी संजय राय और पुलिसकर्मियों पर कानों पर पीटने का गंभीर आरोप लगाया, जिससे सुनाई नहीं दे रहा है।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#barapolice #dcpyamunanagar #prayagrajallahabad
Allahabad, Allahabad | Sep 17, 2026