सहारनपुर में बड़ी चूक, जज समझकर ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सहारनपुर - सहारनपुर के सर्किट हाउस में पुलिस से बड़ी चूक हो गई। पुलिस ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को ही जज समझकर गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।
दरअसल, सर्किट हाउस में एक वरिष्ठ जज साहब आने वाले थे। उसी वक्त ओवैसी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें ही जज समझकर सलामी दे दी, जिससे हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ओवैसी शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद के गृह जनपद सहारनपुर में हैं। इसी दौरान यह घटना हुई।
#Saharanpur #Owaisi #UPNews