शंकरगढ़ थाने पहुंचे डीसीपी यमुनानगर, कानून व्यवस्था को लेकर किया औचक निरीक्षण
शंकरगढ़ / प्रयागराज - कानून व्यवस्था को लेकर डीसीपी यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य अलर्ट मोड में हैं। उन्होंने शनिवार को शंकरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने प्रभारी कार्यालय, बंदीगृह और अपराध रजिस्टर को चेक किया। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीसीपी ने बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। गुंडे-बदमाशों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा और साफ कहा कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि थाने पर कोई भी प्राइवेट व्यक्ति न बैठे। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद कार्रवाई होगी। डीसीपी ने कहा, जनता को न्याय देना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
#Shankargarh #Prayagraj #PrayagrajNews