जमुई: जमुई जेल में आर्म्स एक्ट मामले में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 जमुई जेल में आर्म्स एक्ट मामले में बंद एक कैदी की शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब तबीयत बिगड़ गई। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल लाया गया। घायल कैदी की पहचान झाझा निवासी मो. रफीक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रफीक आर्म्स एक्ट मामले में एक महीने से जमुई जेल में बंद था।