जमुई: लगमा स्थित पोखर में डूबने से बच्ची की मौत, दो घंटे बाद मिला शव, लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 लगमा स्थित पोखर में शुक्रवार की शाम करीब 5:00 एक बच्ची डूब गई। काफी देर के बाद इसकी जानकारी परिजन को हुई। उंसके बाद बच्ची को पोखर से दो घंटे के बाद करीब 7:30 बजे निकाला गया और सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं शनिवार को पुलिस द्वारा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।