जमुई: पूर्णा मांगोबंदर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णा मांगोबंदर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे सामने से आ रही बुलेट बाइक द्वारा चकमा देने पर एक बाइक सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।