बारां: आमली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jun 8, 2025 अटरू क्षेत्र के आमली गांव के पास रविवार दोपहर तीन बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि हरिपुरा गांव निवासी मुकेश पुत्र हीरालाल मीणा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।