बारां: फतेहपुर टीम ने कलमंडा जूनियर टीम को हराकर मैच जीता
Baran, Baran | Jun 8, 2025 बामला ग्राम में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए। प्रतियोगिता का प्रथम मैच फाफू जी क्लब बामला एवं रोला क्लब के मध्य खेला गया। फाफू जी क्लब ने टॉस जीत कर बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी रोला क्लब टीम 65 रन बना सकी। दूसरा मैच फतेहपुर वर्सेस कलमंडा जूनियर टीम के मध्य खेला गया।