बारां: शाहबाद हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jun 7, 2025 शाहबाद हाइवे पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में फतेहपुर गांव निवासी हिमांशु पुत्र श्याम मनोहर नागर व नीमच निवासी राजू पुत्र कालूलाल बंजारा घायल हो गया दोनों घायलों का उपचार जारी है।