बारां: नारेड़ा रोड समेत आदि शहर में 5 घंटे बिजली रही बंद, भीषण गर्मी में लोग रहे परेशान
Baran, Baran | Jun 8, 2025 नारेडा रोड समेत आधे शहर में रविवार को लगभग 5 घंटे बिजली बंद रही, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। डिस्कॉम की ओर से रविवार को 132 केवी उपकेंद्र पर रखरखाव कार्य किया गया। एईएन अनुराग शर्मा ने बताया कि 33 केवी जीएसएस नियाणा, चारमूर्ति चौराहा, अस्पताल रोड व बाबजी नगर जीएसएस के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोहपर 2 बजे तक बिजली कटौती रही।