अटेर: सेमर पुरा में तेज रफ्तार कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मारी, 9 यात्री घायल, गंभीर ग्वालियर रेफर
Ater, Bhind | Sep 6, 2026 भिंड। बरोही थाना क्षेत्र के सेमरपुरा में रविवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने एक यात्री बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 9 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही बरोही थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए भिंड जिला अस्पताल लाया गया