कोईलवर: चंदा पंचायत में पंचायत कृषि कार्यालय नए भवन में हुआ स्थानांतरित, किसानों को अब यहीं मिलेंगी कृषि सेवाएं
कोईलवर प्रखंड की चंदा पंचायत में गुरुवार दोपहर करीब 1:00 पंचायत कृषि कार्यालय को पुराने हरिपुर स्थित कार्यालय से पंचायत सरकार भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। नए कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब चंदा पंचायत के किसानों को यही से सुविधा मिलेगी।