करछना: नैनी के विभिन्न स्थानों पर चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नैनी के संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले पुलिस विभाग के दरोगा लल्लन सिंह कुशवाहा तथा गंगोत्री नगर डांडी के रहने वाले कमलेंद्र सिंह पुत्र कमलाकर सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों भक्तभोगी बाहर से आकर नैनी क्षेत्र में मकान बनवा कर रह रहे हैं। दीपावली पर्व होने की वजह से दोनों परिवार के लोग अपने पैतृक गांव चले गए थे।