पौड़ी: जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 805 वादों का निस्तारण, एक करोड़ 49 लाख 4323 रुपए की धनवसूली हुई
Pauri, Garhwal | May 10, 2025 आज जनपद में द्वितीय शनिवार को सभी न्यायालयों मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार श्रीनगर तथा लैंसडाउन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली से आज शनिवार को लगभग 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में आयोजित सभी राष्ट्रीय लोक अदालत में 805 वादों का निष्तारण किया गया, जिसमें एक करोड़ 49 लाख 4323 की धन वसूली की गई।