पौड़ी: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और स्कूटी की टक्कर, स्कूटी सवार घायल
Pauri, Garhwal | May 10, 2025 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्या गांव के समीप एक बस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना में स्कूटी को आंशिक क्षति पहुंची है और इसके कुछ पार्ट्स टूट गए हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।