पौड़ी: पौड़ी में राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिखित केन्द्रों पर पौड़ी पुलिस सतर्कता से कर रही ड्यूटी का निर्वहन
Pauri, Garhwal | May 11, 2025 लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस तत्परता से परीक्षा केंद्रों पर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। परीक्षा केन्द्रों पर महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की कतार लगाकर सभी अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग करने के पश्चात ‘सही पाए जाने पर’ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।