सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे की सब्जी मंडी के पास रिक्शा में मिला दिव्यांग युवक का शव, मचा हड़कंप
Sasni, Hathras | Oct 13, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के सब्जी मंडी के पास रिक्शा में एक दिव्यांग युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट जाने के लिए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सासनी क्षेत्र के गांव बाँधनू निवासी लाखन के रूप में हुई है।