सारण पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लोगों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौटाई जा रही है.इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे गरखा पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया.मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने पुलिस के प्रति आभार जताया.