राजसमंद के भीम में पति ने कर दी पत्नी की ह#त्या
.
राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के डासरिया गांव में एक महिला की ह.त्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पति ने कथित तौर पर पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पर भी वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, मृतका के परिजनों ने भीम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी नशे का आदी है और दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करता था। परिजनों का कहना है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
#Rajsamandnews #Bhimnews #Crimenews #Jaivardhannews