विदिशा नगर: नटेरन के पौआनाला के पास महुआखेड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
नटेरन तहसील के पौआनाला के पास महुआखेड़ा निवासी 50 वर्षीय भूरा मीणा को सर्पदंश के बाद परिजनो ने जिलाअस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। बताया गया कि पिछले 5 दिनो मे जिले भर से सर्पदंश से पीडित 13 लोगो को जिलाअस्पताल और मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है। इनमे दो की मौत भी सर्पदंश से हुई है।