विदिशा नगर: मंगलवार को SP आफिस के आवक-जावक शाखा के कर्मचारी ने कुरवाई निवासी युवक से की मारपीट,कर्मचारी का सोते हुए बनाया था विडियो
मंगलवार दोपहर को एसपी कार्यालय के आवक-जावक की शाखा में पदस्थ कर्मचारियों टेबल कुर्सी पर सो रहे थे। इस दौरान पहुंचे फरियादी ने जगाने का प्रयास किया। ना जागने पर कुरवाई के खोगंरा निवासी हरिओम ने सोते हुए का वीडियो बना लिया। जिसे देखकर कर्मचारी आग बबूला हो गया और कमरा बंद कर हरिओम के साथ मारपीट कर दी। एएसपी ने मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है।