विदिशा नगर: मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट मे गौ पैट्रोलिंग वाहन को MLA-DM,जिपं CEO ने दिखाई हरी झंडी,हाईवे पर बैठे गायो-मवेशी हटाए जाएगे
हाईवे पर गायों और आवारा मवेशियों की विकराल समस्या से निपटने प्रदेश सरकार ने गांव पेट्रोलिंग वाहन प्रारंभ किए है। जिले मे 60 किमी मे आने वाले हाईवे पर यह वाहन 12 घंटे काम करेगा। घायल गायों का इलाज होगा और आवारा मवेशियो,गायों को गौशाला भेजा जाएगा। मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में विधायक,कलेक्टर और अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधियो ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया।