आज सढ़ौरा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम में जिला यमुनानगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नरपाल सिंह जी, पंचायती राज जिला अध्यक्ष अनिल संधु जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अख्तर अली जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अंबाला लोकसभा सांसद श्री वरुण चौधरी जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।
#Congress #Sadhaura #CongressWorkers #VarunChoudhary #Yamunanagar #HaryanaCongress #कार्यकर्ता_सम्मेलन #कांग्रेस