कानपुर: कल्याणपुर में पनकी रोड पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और फुटेज सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम 5 बजे वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक दूसरे पक्ष पर पथराव करता दिख रहा है और इसके बाद जब दूसरे पक्ष ने युवक के साथ मारपीट की तो युवक वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।