स्वरूप नगर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले जालसाज पनकी निवासी विक्रम सिंह सेंगर को गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है।जिसके पास से एक लाख दो हजार रुपए नगद,फर्जी मोहरें और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।