कानपुर: चकेरी में कार लूटने के छठे आरोपी को स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार
चकेरी थाना क्षेत्र में व्यापारी से वेन्यू कार लूटने के छठे आरोपी को स्वाट टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।स्वाट टीम प्रभारी शरद तिलारा ने गुरुवार सुबह 10 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शुभम सिंह पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।