हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस की कोतवाली-शहर में पहली बार हुआ देव डोली धारी देवी का आगमन, भक्तजन आनंद से भाव-विह्वल रहे
मंगलवार शाम करीब चार बजे हरिद्वार पुलिस की कोतवाली-शहर में देव डोली धारी देवी का आगमन हुआ। इस दौरान लगभग एक से डेढ घंटे कोतवाली परिसर में डोली रही। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य भक्तजन भी आनंद से भाव-विह्वल रहे। वक्ताओं ने कहा देव डोली विगत कई वर्षों से इस मार्ग से गुजरती थी लेकिन आज ऐसा पहली बार हुआ कि कोतवाली परिसर में आई।