हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर ब्रह्मकुंड तक पहुंचा जंगल से आया बारहसिंघा, कोई हताहत नहीं
बुधवार सुबह 9 बजे करीब जंगल से निकल कर एक बारहसिंघा हरकीपौड़ी पर ब्रह्मकुंड तक पहुंच गया। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील समझे जाने वाले ब्रह्मकुंड तक बारहसिंघा का पहुंचना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। गनीमत रही कि बुधवार को कोई स्नान पर्व नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने बारहसिंघा को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया।