हरिद्वार: पहली बार ड्रोन एम्बुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल से रोशनाबाद जिला जेल पहुंचीं दवाएं, वापस भेजे गए ब्लड सैंपल
हरिद्वार की जेल में बंद कैदियों के लिए ड्रोन एंबुलेंस की शुरुआत की गई है। बुधवार को ऋषिकेश एम्स अस्पताल से ड्रोन एंबुलेंस के जरिए रोशनाबाद जिला जेल में बंद 10 कैदियों के लिए हेपेटाइटिस सी की दवाइयां मंगाई गई। इतना ही 10 कैदियों के ही ब्लड सैंपल लेकर ऋषिकेश एम्स जांच के लिए भिजवाए गए है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि उससे सुरक्षा और सुविधा निश्चित होगी।