हरिद्वार: परिजनों के साथ नमामि गंगे घाट पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिवंगत चाचा की अस्थियों का किया गंगा में विसर्जन
इंडिया गठबंधन के मौजूदा हालातों पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। बुधवार अपने दिवंगत चाचा की अस्थियों को विसर्जित करने नमामि गंगे घाट पहुंचे अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही टक्कर पर कहा कि इंडिया गठबंधन में ये पहले से तय है कि जिस भी राज्य में जो रीजनल पार्टी मजबूत होगी उसको समर्थन दिया जाएगा।