अकलतरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में राम बनवास केंवट की मौत हो गई, जो बिलासपुर के दर्रीघाट के रहने वाले थे। हादसे में एक अन्य व्यक्ति मोतीलाल केंवट घायल हुआ है, जिसका अकलतरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक और घायल, दोनों रिश्ते में साढू हैं।