बलियापुर: पहाड़पुर और जगदीश में अखंड हरि कीर्तन संपन्न, भाजपा नेत्री तारा देवी उपस्थित रहीं
बलियापुर के पहाड़पुर व जगदीश गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन बुधवार की संध्या 4:00 बजे संपन्न हुआ। कुंज मिलन समारोह में पहाड़पुर गांव में मूल गायक बोकारो के गंगाधर दास के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए। थे मंदिर प्रांगण में 52 भोग वितरण किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, मुखिया दिलीप कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।