महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे डांगापाड़ा शिव मंदिर में महाप्रसाद वितरण और बालक भोजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी नागर ठाकुर और कमेटी के सदस्यों ने सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। पूजा-अर्चना और महाभोग के बाद डांगापाड़ा, भुस्काडांगा, कालोनी और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया