झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो के बड़ादाहा आवास में पहुंचेंगे। विधायक के छोटे भाई दिवंगत स्वर्गीय डॉ बुद्धदेव महतो के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य श्री सोरेन के अलावा मंत्री समेत काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बड़ादाहा फार्म हाउस में करीब 45 मिनट तक रहेंगे।