बखरी: सोनमा में पुलिस ने फरार वारंटी के घर चिपकाया इश्तिहार, 15 दिन में हाजिर होने की मोहलत दी
बखरी थाना की पुलिस ने सोनमा में फरार वारंटी के घर इश्तिहार का नोटिस चिपकाए। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की थाना कांड संख्या 423/25 के फरार वारंटी बिट्टू कुमार, विकास कुमार के घर इश्तिहार की नोटिस चिपका कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए 15 दिनों का मोहलत दिया गया है।