देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में परंपरागत तरीके से मनेगा दशहरा, हर्षा उर्फ मिंकी पिंपिले बनीं समिति अध्यक्ष
नगर दशहरा उत्सव समिति देवेंद्रनगर द्वारा इस वर्ष भी विजयादशमी का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समिति संरक्षक हरदेव सिंह परमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।