*साइबर सुरक्षा, डिजिटल सावधानी एवं सुरक्षित नागरिकता विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित*
इंदौर, 9 अक्टूबर 2026
शासकीय महाविद्यालय खजराना, इंदौर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, डिजिटल सावधानी एवं सुरक्षित नागरिकता” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती शिल्पा चंदोलिकर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Responsible Netism उपस्थित रहीं। Responsible Netism, अहान फाउंडेशन की एक पहल है, जो साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, साइबर धोखाधड़ी से प्रभावित व्यक्तियों को तकनीकी सहायता तथा पीड़ितों की काउंसलिंग के क्षेत्र में कार्य करती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने विशेष रूप से अनजान स्रोतों से प्राप्त APK फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करने तथा ऑनलाइन माध्यमों पर मिलने वाले अनावश्यक प्रलोभनों और झाँसों में न आने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने के लिए भी प्रेरित किया।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्रीमती शिल्पा चंदोलिकर ने PPT प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल गोपनीयता तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता, सतर्कता और सही समय पर उचित सहायता प्राप्त करने के महत्व को रेखांकित किया।
#SevaSankalpAbhiyan #CyberSecurity #JansamparkMP #Indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh